राहुल गांधी ने साईं बाबा मंदिर में की पूजा
शिरडी (महाराष्ट्र), 28 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यहां के विश्व प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा के मंदिर में शुक्रवार को दोपहर बाद पूजा-अर्चना की।
वह धुले के दौरे के तुरंत बाद साईं बाबा मंदिर में पहुंचे।
गांधी ने साईं बाबा की समाधि के समक्ष करीब पांच मिनट तक आरती की। इस दौरान दो पुजारियों ने धार्मिक मंत्रोच्चारण किया।
उन्होंने सोने के सिंहासन पर विराजमान साईं बाबा की मूर्ति के समक्ष प्रार्थना की और शीश नवाया। मूर्ति के ऊपर सोने की छतरी लगी हुई थी।
गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे और श्री साईं बाबा संस्थान न्यास के अध्यक्ष जयंत ससाने भी थे।
कांग्रेस महासचिव को एक झलक देखने के लिए हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर स्थल पर जुट गए।
मंदिर से निकलते समय गांधी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने साईं बाबा के भक्त एक दम्पति से हाथ भी मिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications