मछुआरों की हत्या : राव कोलम्बो में उठाएंगी मुद्दा
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना द्वारा दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामलों पर बातचीत के लिए विदेश सचिव निरुपमा राव दो दिनों की यात्रा पर रविवार को कोलम्बो जाएंगी। इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं इसे सुनिश्चित करने के लिए वह श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका नौसेना के जवानों द्वारा कथित रूप से भारतीय मछुआरों की हत्या का मामला और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण का मुद्दा बातचीत की प्राथमिकता में होगा।
उम्मीद है कि राव श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेयरिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मछुआरों के मारे जाने के मुद्दे पर बातचीत करेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि भारत ने श्रीलंका से स्पष्ट कर दिया है कि पिछले दो सप्ताहों में भारतीय मछुआरों पर हमले उसकी समुद्री सीमा में हुए हैं, जिनकी विस्तृत जांच किए जाने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications