भारत छोड़ो आंदोलन के नायक सुशील धारा का निधन
कोलकाता, 28 जनवरी (आईएएनएस)। स्वाधीनता संग्राम के दौरान 1942 में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ छेड़े गए 'भारत छोड़ो आंदोलन' के अंतिम बचे नायक सुशील धारा का पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
जिलाधिकारी डा. अर्चना ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "सुशील धारा का आज (शुक्रवार) शाम निधन हो गया।"
स्वतंत्रता सेनानी धारा का जन्म 2 मार्च, 1911 को हुआ था। वह भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गठित ताम्रलिप्त जातीय सरकार के युद्ध एवं गृह विभाग के प्रभारी रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications