पश्चिम बंगाल में आईटी में निवेश करेगा विएतनाम
भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में राजदूत ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल और विएतनाम के बीच अगले कुछ सालों में व्यापारिक सम्बंधों का और विकास होगा।
उन्होंने कहा कि 2007 में विएतनाम के प्रधानमंत्री ने भारत यात्रा के दौरान राज्य के नेताओं से मुलाकात की थी। कोलकाता ने भी 2007 और 2009 में कारोबारी प्रतिनिधिमंडल विएतनाम भेजा था।
उन्होंने कहा कि दोनों ओर से हो रही लगातार कोशिशों के कारण आने वाले वर्षो में पश्चिम बंगाल और विएतनम का सम्बंध बेहतर होता जाएगा।
उन्होंने विएतनाम और कोलकाता के बीच विमान सेवा की जरूरत भी बताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications