पिक अप श्रेणी का 2012 में 15 फीसदी होगा विकास : महिंद्रा
अभी पिक अप श्रेणी में पांच से सात फीसदी सलाना की दर से विकास हो रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस श्रेणी में बाजार की अग्रणी कम्पनी है और 75 फीसदी बाजार पर काबिज है।
कम्पनी के वरिष्ठ विपणन प्रबंध विवेक नैयर ने कहा कि अगली पीढ़ी का वाहन जेनियो पिक अप श्रेणी का वाहन है और इसके लांच होने के बाद इस श्रेणी का विकास 15-16 फीसदी सलाना की गति से होगा।
नैयर ने कहा कि नई कार के निर्माण पर 225 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और महाराष्ट्र के चाकन संयंत्र में इसका निर्माण किया जा रहा है।
नैयर ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा एससीवी खंड में बाजार के 33 फीसदी हिस्से पर काबिज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications