हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा, मंत्रिमंडल में शामिल

चण्डीगढ़, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने शुक्रवार अपराह्न् अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ घंटों बाद उन्हें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "हरियाणा विधानसभा ने अधिसूचित किया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 179 (बी) के तहत हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह इस्तीफा 28 जनवरी 2011 के अपराह्न् से प्रभावी है।"

उल्लेखनीय है कि चट्ठा हुड्डा सरकार के इसके पहले के कार्यकाल (2005-09) में कृषि मंत्री थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+