सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत
उधमसिंह नगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उधमसिंह नगर में रुद्रपुर के निकट एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
रुद्रपुर के थाना प्रभारी गणेश बौंठियाल ने बताया कि शुक्रवार को रुद्रपुर से किच्छा की ओर जा रही मोटरसाइकिल में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी उमेश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications