लवाजा का दूसरा सबसे बड़ा कॉफी बाजार भारत में

कम्पनी ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में टाडा के श्री सिटी विशेष आर्थिक क्षेत्र में अपने आधुनिकतम निर्माण केंद्र का कार्य शुरू किया।

लवाजा इटली की कम्पनी है और 90 देशों में कारोबार कर रही है।

नए निर्माण केंद्र पर 125 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह इस साल अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा और अगले साल के मध्य तक इसमें उत्पादन शुरू हो सकेगा।

लवाजा समूह के उपाध्यक्ष गिजेप लवाजा ने संवाददाताओं को कहा कि केंद्र की उत्पादन क्षमता 1,100 टन होगी और यहां से भारत सहित एशिया प्रशांत के देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

कम्पनी अगले पांच सालों में भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहती है। अभी फ्रांस दूसरे स्थान पर है और भारत पांचवें स्थान पर है।

इस पारिवारिक कम्पनी का सबसे बड़ा बाजार खुद इटली ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+