आतंकवाद के लिए आडवाणी की रथ यात्रा जिम्मेदार : दिग्विजय
समाजिक संगठन 'अनहद' द्वारा आयोजित 'नेशनल मीट ऑन ट्रेसिंग संघ टेरर ट्रायल एंड स्टोरीज ऑफ इनोसेंट मुस्लिम ब्वॉयज' को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा, "आडवाणी की रथ यात्रा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और पूरे क्षेत्र में आतंकवाद को जन्म दिया।"
उन्होंने कहा, "आडवाणी की रथ यात्रा भारत में आतंकवाद का आधार है। पाकिस्तान पहले से कहता आया है कि भारत सरकार भारतीय मुस्लिमों का विश्वास नहीं करती।"
सिंह ने कहा, "लेकिन इस रथ यात्रा के बाद यह आरोप सही साबित हो गया क्योंकि कई मुस्लिम युवाओं को परेशान, प्रताड़ित और अवैध रूप से हिरासत में लिया गया।"
कांग्रेस नेता ने दक्षिणपंथी चरमपंथियों के लिए 'संघी आतंक' का नाम सुझाया। उन्होंने कहा, "हमें इसे हिंदू आतंकवाद कहने से बचना है लेकिन हम इसे संघी आतंक कह सकते हैं।"
सिंह ने कहा, "विवाद वाले स्थान पर वे मंदिर बनाएंगे और राष्ट्रध्वज भी वहीं फहराएंगे जहां विवाद है। क्या उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराया है।"
उल्लेखनीय है कि हिंदू आतंकवाद पर अपने विवादित बयानों के लिए कांग्रेस नेता चर्चा में हैं। एक दिन पहले सिंह ने कहा कि द्विराष्ट्र सिद्धांत के लिए हिंदू महासभा के संस्थापक वीर सावरकर जिम्मेदार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications