दक्षिण एशिया में पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जरूरत : सहाय

सहाय ने राजधानी दिल्ली में 18वें दक्षिण एशिया परिवहन और पर्यटन एक्स्पो (एसएटीटीई) का उद्घाटन करते हुए कहा कि तेजी से विकास कर रहे पर्यटन उद्योग के लिए अधिक संख्या में प्रशिक्षित और कुशल पेशेवरों की जरूरत है। भारत अपने प्रशिक्षण केंद्रों का लाभ दक्षिण एशिया के लोगों को दे सकता है।

मंत्री ने सुरक्षित पर्यटन पर जोर देते हुए कहा कि भारत में प्रकृति, ग्रामीण और चिकित्सा पर्यटन के विकास की प्रचुर सम्भावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि, "हम अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को बरकरार रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधियों को देख रहे हैं और उनका निरंतर विश्लेषण कर रहे हैं। हम उद्योग, दूसरे देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ तालमेल और सूचना का आदान-प्रदान बढ़ा रहे हैं।"

मंत्री ने कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से कहा कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए देश के अंदर और बाहर एक्स्पो आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में 38 देश हिस्सा ले रहे हैं। देश के 25 राज्यों ने भी यहां अपने स्टॉल लगाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+