ओएनजीसी का शुद्ध लाभ दोगुना
ओएनजीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि तीसरी तिमाही में कच्चे तेल की ऊंची कीमत और गैस की कीमत बढ़ाए जाने के कारण उसके शुद्ध लाभ में इतनी अधिक वृद्धि हुई।
आलोच्य तिमाही में कुल बिक्री भी 21.49 फीसदी बढ़कर 18,586.41 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,298.43 करोड़ रुपये थी।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को कम्पनी के शेयर 1.89 फीसदी तेजी के साथ 1,135.60 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications