पटना में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

पटना, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के राजापुर इलाके में शुक्रवार शाम को 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां पिछले तीन दिनों के अंदर इस तरह की यह तीसरी घटना हुई है।

पुलिस के अनुसार सड़क नम्बर 28 में रहने वाली 16 वर्षीय निशि अपने घर में अकेले थी। उसके परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने निशि को फंदे में झूलता पाया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने अपने भाई को ठीक से रहने और मां-पापा का ख्याल रखने की बात कही है। मृत छात्रा के परिजन इस समय किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

निशि पटना के एक निजी विद्यालय में 10वीं की छात्रा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि पटना में पिछले तीन दिनों के अंदर आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को जहां सन्नी नाम के एक मेडिकल कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली थी, वहीं गुरुवार को कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में अश्विनी नामक इंजीनियरिंग के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+