106 वर्ष की महिला मछली और चिप्स पर फिदा
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक सेलिना केलेट नियमित चिप्स खाने की शौकीन है।
केलेट के पति अर्नेस्ट 44 साल पहले स्वर्ग सिधार चुके हैं। वह लीड्स में रहती है और पिछले साल गिरने के कारण उनका कुल्हा टूट चुका है।
उसकी 80 साल की पुत्री ने कहा कि मछली और चिप्स उसका एकमात्र व्यसन है और वह उसी में खुश रहती है।
गिरने के बाद वह अब हालांकि चिप्स की दुकान तक अकेले नहीं जा पाती है। अब वह अपनी भतीजी के साथ कार में चिप्स की दुकान तक जाती है।
उसकी भतीजी ने बताया कि वह चिप्स, मछली, गहरे रंग की चॉकलेट और गूजबेरी बहुत पसंद करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications