पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब से 4 की मौत
यह घटना उत्तरी 24 परगना के दत्तबंद इलाके की है। बलगछिया पूर्व के विधायक सुजीत बोस ने बताया, "मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हो गई है और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना से जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।"
जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि तीन लोगों की मौत हुई। इसके कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
गोपनीयता की शर्त पर अधिकारी ने बताया, "अभी हमें यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना जहरीली शराब से हुई क्योंकि अस्पताल से अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications