पत्नी को 16 सालों तक तहखाने में बंद रखा
समाचार पत्र डेली मेल में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक पत्नी को 16 सालों तक तहखाने में बंद रखने के संदेह में जोआओ बतिस्ता ग्रोप्पो को गिरफ्तार कर लिया गया।
चौंसठ वर्षीय सेबस्टियाना एपेरेसिडा ग्रोप्पो को बुधवार को साओ पॉलो प्रांत के सोरोकाबा शहर के एक घर के तहखाने से निकाला गया।
वह जिस तहखाने में रह रही थी, वहां मल और मरे हुए तिलचट्टे फैले हुए थे।
उसके शरीर पर वस्त्र नहीं थे और वह खुद को कम्बल में लपेटे हुए थी।
जोआओ बतिस्ता ने कहा कि उसकी पत्नी की मानसिक दशा ठीक नहीं थी और वह आक्रामक थी, इसलिए उसने अपनी 42 वर्षीय पत्नी को बंद कर दिया था।
पुलिस ने कहा कि महिला को दो अलग-अलग अवधियों में कुल 16 सालों तक बंद रखा गया था। दूसरी अवधि 2003 में उसके पुत्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद शुरू हुई थी।
एक अधिकारी ने कहा कि सेबस्टियाना में मानसिक समस्या के लक्षण दिख रहे थे, जो उसे बंद रखने के कारण हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications