महाराष्ट्र में फिर एक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार

सतारा (महाराष्ट्र), 28 जनवरी (आईएएनएस)। नासिक के अतिरिक्त जिलाधिकारी यशवंत सोनावणे को तेल माफिया द्वारा जिंदा जलाए जाने के कुछ ही दिनों बाद सतारा जिले में तैनात एक अन्य अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह घटना तब हुई, जब अधिकारी ने एक गांव में एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड (एमएसईबी) के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) प्रशांत गाडे ने गुरुवार रात बिजली चोरी करने वाले एक व्यक्ति को जब पकड़ा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, उन्हें धक्का दिया तथा उनके साथ हाथापाई की।

भीड़ का आक्रामक तेवर देख गाडे किसी तरह इलाके से निकल भागे।

एमएसईबी के अधीक्षण अभियंता गोरखनाथ चह्वान ने बताया कि यह घटना जवाली उपजिला के सरताले गांव में हुई।

चह्वान ने आईएएनएस से कहा, "मुझे जब घटना का पता चला तब हमने इसे गंभीरता से लेने का निर्णय लिया और उस गांव में एक उपयुक्त जनसंदेश भिजवाया।"

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 100 से अधिक एमएसईबी के क्षेत्रीय अभियंता सरताले और साथ लगते गांव भिसेवास्ती पहुंचे और उन्होंने बिजली चोरी करने वालों की तलाश शुरू की।

चह्वान ने कहा कि बिजली चोरी के मामले में अब तक दो लोगों पकड़ा गया है, जिनमें से एक की पहचान की गई है। वह आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है।

अधिकारी ने बताया कि कहा कि औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता, दोनों बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली चोरी करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त इलाकाई माफिया सहयोग दे रहे हैं। बिजली चोरी से एमएसईबी को लगभग 20 फीसदी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+