पंजाब अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 20 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
फिरोजपुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार सुबह पंजाब के एक जिले में 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की। इसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप जमीन में छुपाया गया था।
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की पाकिस्तान से तस्करी की गई थी। जवानों को जगदीश सीमा चौकी के समीप चार किलो हेरोइन मिली।
बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "हमने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे सीमा के समीप दो व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं। हमने जब उन्हें ललकारा तो वे पाकिस्तान की तरफ भागने लगे।"
प्रवक्ता ने बताया, "इसके बाद हमने तलाशी अभियान शुरू की और हमें चार किलो हेरोइन मिली। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।"
उन्होंने कहा, "इस बरामदगी के बाद हमने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है।"
उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर राज्य की राजधानी चण्डीगढ़ से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है। बीएसएफ के अधिकारी पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगने वाली 533 किलोमीटर लम्बी बाड़ युक्त सीमा की सुरक्षा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications