भारतीय मूल की महिला की हत्या के बाद लापता पति न्यूजीलैंड लौटा
समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' ने फिजी पुलिस के प्रवक्ता अतुनैसा सोकोमुरी के हवाले से बताया कि दिवेश कुमार शर्मा (29) अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ अपनी इच्छा से देश छोड़ चुका है।
फिजी की राजधानी सुवा से सोकोमुरी ने वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजी' को बताया कि शर्मा शुक्रवार की सुबह अपने पुत्र के साथ एयर न्यूजीलैंड के विमान से फिजी से बाहर चला गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह हंतली में सड़क के किनारे दिवेश की पत्नी रंजीता शर्मा (28) मृत अवस्था में मिली। हंतली न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप के वैकातो इलाके का एक कस्बा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications