आरुषि मामला : सर्जरी के बाद तलवार की हालत स्थिर

शुक्रवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "राजेश तलवार की आज सर्जरी की गई। उनकी हालत स्थिर है। बहुविभागीय चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी देखरेख करती रहेगी।"

गौरतलब है कि मंगलवार को गाजियाबाद स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से निकलते समय उत्सव शर्मा नामक युवक ने तेजधार हथियार से तलवार पर हमला किया था, जिससे वह घायल हो गए थे।

अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) का पूर्व छात्र उत्सव इस समय जेल में है। उस पर हत्या का प्रयास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत अदालत परिसर में अपराध को अंजाम देने का मामला दर्ज किया गया है।

उत्सव ने पिछले वर्ष रुचिका छेड़छाड़ मामले के आरोपी हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक एस.पी.एस. राठौर पर भी चण्डीगढ़ अदालत के बाहर हमला किया था।

ज्ञात हो कि 14 वर्षीय आरुषि की 16 मई, 2008 को नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट स्थित अपने ही घर में संदिग्ध हालात में हत्या हो गई थी। कयास लगाया गया कि उसकी हत्या घरेलू नौकर हेमराज ने की होगी, लेकिन अगले ही दिन उसी फ्लैट की छत पर उसका भी शव पाया गया था।

आरुषि की हत्या के बाद संदेह के आधार पर तलवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जांचकर्ताओं को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+