अफगानिस्तान में विस्फोट, 6 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार काबुल में अपराध जांच विभाग के प्रमुख मोहम्मद जहीर ने बताया कि शहर के मध्य इलाके में बजीर अकबर खान बाजार में विस्फोट हुआ। इस इलाके में करीब सभी विदेशी दूतावास स्थित हैं।
जहीर ने कहा, "विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई है। इनमें विदेशी भी शामिल हैं।"
काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्तनीकाजी ने बताया कि विस्फोट में दो नागरिक मारे गए हैं और सात लोग घायल हुए हैं।
वहीं घटना स्थल पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं।
जहीर ने कहा, "हमें ऐसा लग रहा है कि यह आत्मघाती हमलावार का काम था लेकिन साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस मामले में छानबीन चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications