नेपाल में हत्यारे गेंडे को 'जेल' की सजा
उद्यानकर्मियों ने इस अंधे गेंडे का नाम बिक्रम रखा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उद्यान में आते थे। इसी क्रम में इसने स्थानीय मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी पुजारी ने दम तोड़ दिया था।बिक्रम को नौ वर्ष पहले दक्षिणी नेपाल में स्थित चितवन जिले से बर्डिया लाया गया था। चितवन में उस समय गेंडों की संख्या 400 से ऊपर हो गई थी।
चितवन प्रवास के दौरान ही शिकारियों ने बिक्रम पर हमला किया था। उसे काफी चोट आई थी। नेपाल के समाचार पत्र नागरिक के मुताबिक इसी चोट के कारण बिक्रम को अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी थी।अंधा बिक्रम पर्टयकों का चहेता बन गया था क्योंकि किसी को उससे खतरा नहीं था। पर्यटक उसके काफी करीब तक आकर तस्वीरें खिंचवाया करते थे।
इसी क्रम में बिक्रम ने पुजारी पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे निगरानी में रखा जाने लगा। अच्छी बात यह है कि बिक्रम की एक वर्ष की कथित कारावास की सजा अब खत्म होने वाली है।













Click it and Unblock the Notifications