उत्तर प्रदेश में सिर्फ रात में पड़ रही सर्दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धूप खिलने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन रातें अभी भी सर्दी का अहसास करा रही हैं।लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है, जिससे अब लोगों ने दिन में गर्म कपड़ों से तौबा कर ली है। प्रदेश में अब सिर्फ रातें ही सर्द हो रही हैं।
शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है, जबिक बरेली का 8.0, इलाहाबाद का 10.0 और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम तथावत रहेगा। इसमें ज्यादा बदलाव आने की संभावना कम है।












Click it and Unblock the Notifications