हिटलर के अंगरक्षक ने ईमेल का जवाब देना बंद किया

जर्मन तानाशाह हिटलर के पांच वर्षो तक अंगरक्षक रहे रोचुस मिसेक ने वह घड़ी भी देखी है जब रूसी टैंकों से घिर जाने के बाद हिटलर ने आत्महत्या कर ली थी। रोचुस को उस दल का अंतिम जीवित सदस्य माना जाता है जो हिटलर के साथ बर्लिन के मशहूर बंकर में छिपे थे।

हिटलर के साथ जुड़े होने के कारण रोचुस काफी ख्याति अर्जित कर चुके हैं। उनके चरित्र को कई बार फिल्मों में भी दिखाया जा चुका है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वर्ष 2008 में हिटलर की हत्या के प्रयास पर आधारित फिल्म 'वालकीरे' के निर्माण के समय क्रिस्टोफर मैक क्वे री ने उनसे सलाह ली थी।

इसके अलावा इस फिल्म में किरदार निभाने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज रोचुस के साथ बातचीत करने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने लास एंजेलिस टाइम्स से कहा, "मैं उनसे नहीं मिलना चाहता। बुरे लोग बुरे होते हैं और मुझे इसकी परवाह नहीं है कि वह कितने साल के हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सव्रिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+