शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 288 अंक फिसला (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 24.19 अंकों की तेजी के साथ 18,708.62 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,723.12 के ऊपरी और 18,235.45 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। ओएनजीसी (1.89 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (1.13 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (0.54 फीसदी), भारती एयरटेल (0.45 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में डीएलएफ (7.02 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.93 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.27 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.07 फीसदी) और भेल (3.91 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंकों की तेजी के साथ 5614 पर खुला। निफ्टी ने 5614.40 के ऊपरी और 5459.55 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 188.79 अंकों की गिरावट के साथ 6898.37 पर और स्मॉलकैप 317.94 अंकों की गिरावट के साथ 8,546.29 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (4.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.91 फीसदी), वाहन (3.56 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (3.06 फीसदी) और बिजली (2.47 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 506 शेयरों में तेजी और 2386 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 117 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications