नीतीश कोलम्बिया बिजनेस स्कूल में आमंत्रित
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री वहां बिहार के समेकित विकास और इस मामले में मुख्यमंत्री की सोच पर व्यख्यान देंगे। नीतीश ने सचिवालय को न्यूयार्क जाने के कार्यक्रम तय करने के लिए निर्देश भी दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत व्यापार सम्मेलन का मुख्य विषय 'इंडिया- एन ऑनेस्ट कन्वर्सेशन' है।
सूत्रों के अनुसार सीबीएस ने नीतीश की अगुवाई में बिहार के विकास का अध्ययन करने तथा इस विषय में उनसे बात करने की योजना भी बनाई है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भारत में चीन के राजदूत झांग यान ने भी नीतीश को चीन आने का निमंत्रण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications