झारखण्ड में पुलिस ने 9 संदिग्ध नक्सलियों को मार गिराया (लीड-1)
जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने आईएएनएस से कहा, "गुरुवार देर रात हमें बरवाडीह के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस बलों ने जंगल को घेर लिया और नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन नक्सली गोलीबारी करने लगे और सुबह तक दोनों तरफ से लोगीबारी जारी रही।"
उन्होंने कहा कि नक्सलियों का एक स्थानीय स्वयंभू कमांडर बसंत यादव भी मारा गया है।
द्विवेदी ने कहा कि पुलिस ने नौ शव और भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications