रिलायंस इंफ्रा नेपाल की हाइवे परियोजना के लिए दौड़ में
चार लेनों वाली 76 किलोमीटर लम्बी इस हाइवे परियोजना के लिए अभिरुचि प्रस्ताव 2009 में आमंत्रित किया गए थे।
हाइवे के बनने के बाद राजधानी काठमांडू से तराई के मैदान के बीच की यात्रा में लगने वाला समय घटकर 90 मिनट रह जाएगा।
ठेका के लिए रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र के अलावा दक्षिण कोरिया की कम्पनी लैंडमार्क वर्ल्डवाइड को भी चिह्न्ति किया गया है।
स्थानीय कम्पनियों ने परियोजना का ठेका हासिल करने के लिए कम्पनियों की न्यूनतम अर्हता अत्यधिक ऊंचा रखने का विरोध किया था। इसके बाद सरकार ने ठेके की दौड़ में और भी कम्पनियों को शामिल करने का फैसला किया है।
इसके लिए फिर से अभिरुचि प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी समय सीमा 27 फरवरी तय की गई है।
इस परियोजना से सम्बंधित मंत्रालय के संयुक्त सचिव तुल्सी प्रसाद सितौला ने कहा कि रिलायंस और लैंडमार्क चिह्न्ति की गई कम्पनियों की सूची में बनी रहेंगी।
सितौला ने कहा कि रिलायंस ने इस परियोजना में फिर से रुचि दिखाई है और अभिरुचि प्रस्ताव का नया दस्तावेज ले गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications