दिमाग के ऑपरेशन को दिखाने के लिए टिकट बेचे
इस मामले में चिकित्सा अधिकारियों ने सिडनी के ब्रेन सर्जन चार्ली टो के खिलाफ जांच शुरू की है।
एबीसी डॉट नेट डॉट एयू के मुताबिक चार्ली ने एक समाजसेवा के उद्देश्य से नीलामी के जरिए ऑपरेशन दिखाने के लिए टिकट बेचे थे।
सिडनी विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य के प्रोफेसर सिमोन चैपमैन का कहना है कि यदि मरीज की सहमति भी मिल जाए तब भी ऑपरेशन के टिकट बेचना अनैतिक है।
वहीं टो का कहना है कि इससे शोध एवं विकास के लिए चिकित्सा क्षेत्र को ज्यादा पैसा मिलेगा और लोगों में कैंसर को लेकर जागरुकता पैदा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications