सुजलॉन ने 1.28 अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए
नियामक संस्था को दी गई जानकारी में सुजलॉन ने कहा कि परियोजना के पहले चरण में 500 मेगवॉट बिजली का उत्पादन मार्च 2012 तक शुरू किया जाएगा और इसके बाद बाकी उत्पादन इसके अगले साल के मार्च महीने तक शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना में सुजलॉन के एस 9 एक्स और एस 99 सहित विभिन्न टर्बाइन मॉडलों का उपयोग किया जाएगा।
सुजलॉन समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष तुलसी तांती ने कहा कि भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में पवन ऊर्जा के लिए यह अच्छा साल रहा है। मजबूत, पारदर्शी नीतियां बनने के बाद अब यह परिपक्व और आकर्षक बाजार बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications