आधारभूत संरचना में 10 खरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य: अहलूवालिया

दावोस के स्विस स्की रिसोर्ट में विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक में अहलूवालिया ने कहा, "हमने निजी क्षेत्र और विदेशी निवेश के समेकन के लिए समेकित विकास शब्द का सृजन नहीं किया है बल्कि यह स्पष्ट रूप से नीतियों की प्रकृति को प्रतिबिम्बित करता है।"

"भारत के सम्बंध में यह स्पष्ट है कि निजी क्षेत्र विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध कराने की है और विकास को समेकित बनाने के लिए सामाजिक नीतियों को लागू किया जा रहा है।"

गोदरेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जमशेद एन. गोदरेज ने कहा कि समेकित विकास से भारत बदल रहा है। उन्होंने कहा, "बिहार विकासहीनता का प्रमुख उदाहरण था लेकिन अब विकास का पर्याय बनता जा रहा है।"

बोस्टन कनसल्टिंग समूह के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रतिनिधि जन्मेजय के. सिन्हा ने कहा कि वित्तीय संस्थानों और बैंकों की वंचित लोगों तक सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता से बड़ी तादाद में अवसर निर्मित होंगे।

सिन्हा ने कहा, "भारत में 55 प्रतिशत लोग वित्तीय सेवाओं की पहुंच से बाहर हैं जिनमें ज्यादातर 30 साल की उम्र से कम के हैं। इसलिए अगले 45 साल तक के लिए 40 करोड़ उपभोक्ता मौजूद हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+