मुम्बई हमले के गवाहों से मिलने की दोबारा मांग करेगा पाकिस्तान
आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से शुक्रवार को कहा कि यह दूसरी दफा होगा, जब पाकिस्तान इस तरह का अनुरोध भारत से करेगा।
आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने चार महीने पहले ही भारत के केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम से अनुरोध किया था कि फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के एक विशेष दल को मुम्बई में सम्बंधित दंडाधिकारी व जांच अधिकारियों सहित गवाहों के बयान दर्ज करने की अनुमति प्रदान की जाए।
मीडिया रपट में कहा गया है कि एफआईए ने कसाब द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के बारे में बयान दर्ज करने के लिए 16 भारतीयों की पहचान की है।
इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास से अनुमति मिलने के बाद एफआईए का दो सदस्यीय दल भारत के लिए रवाना हो जाएगा। एफआईए का दल सम्बंधित पुलिस अधिकारियों के साथ पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करना चाहेगा।
एफआईए ने मलिक से पहले ही कह दिया था कि भारतीय जांचकर्ताओं के बयान दर्ज करने की अनुमति देने के प्रति भारत की अनिच्छा के कारण उनकी जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications