कश्मीर घाटी में बारिश, हिमपात के आसार
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को भी तेज सर्दी का असर बना रहा। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और लद्दाख क्षेत्र के लेह में यह शून्य से 18.6 डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों ने समूची घाटी में हल्की बारिश और हिमापात की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और गुलमार्ग में यह शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि श्रीनगर में शुक्रवार को तापमान शून्य से 3.2 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया ,जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण समूची घाटी में शनिवार तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया और कारगिल में यह शून्य से 10.8 डिग्री नीचे रहा।गीष्मकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है।
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-1ए बुधवार को पर एक तरफ के यातायात के लिए खुला रहा। वाहनों को सिर्फ जम्मू से श्रीनगर आने की इजाजत दी गई।












Click it and Unblock the Notifications