गिलानी और अरुंधति के खिलाफ दायर याचिका वापस
नई दिल्ली। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, लेखिका अरुंधति रॉय और चार अन्य लोगों द्वारा कथित रूप से भारत विरोधी बयान देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका गुरुवार को वापस ले ली गई।दिल्ली पुलिस ने न्यायालय को बताया कि इनके खिलाफ शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
न्यायाधीश मुक्ता गुप्ता ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकी पर गौर करते कहा, "अब याचिका का कोई औचित्य नहीं है।" पुलिस ने न्यायालय को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर जांच की जा रही है और मामले की जांच चल रही है।
न्यायालय के आदेश के बाद याचिकाकर्ता सलेक चंद जैन ने गिलानी, रॉय और अन्य द्वारा कथित रूप से भारत विरोधी बयान देने पर उनके खिलाफ अभियोग चलाने की मांग करने वाली अपनी याचिका वापस ले ली।
ज्ञात हो कि पिछले साल अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित विषय 'आजादी : द ओनली वे' पर हुर्रियत नेता गिलानी और रॉय ने कथित रूप से भारत विरोधी बयान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications