तिरंगा: मौके पर भाजपा ने घुटने टेके, अब अदालत जाने की धौंस

नई दिल्ली। पिछले एक हफ्ते से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराने को लेकर रैली कर रही सरकार ने कल मौके पर अपने प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार के सामने घुटने टेक दिए। नेताओं ने राज्य के कठुआ जिले के शहीद चौक पर तिरंगा फहरा कर अपनी पार्टी की नाक बचाने की कोशिश की। इसके बाद सभी नेता तुरंत ही नई दिल्ली वापस लौट आए।

अब राजधानी आकर भाजपा ने नई धौंस देनी शुरू कर दी है कि सरकार द्वारा उन्हे रोका जाना असंवैधानिक था और भगवा पार्टी इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। मालूम हो कि शहीद चौक पर तिरंगा फहराये जाने के बाद नेतागण तो वापस लौट आए लेकिन कुछ भाजपाई कार्यकर्ता राज्य में मौजूद थे जिन्होने बाद में लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश की, कुछ इसी तरह का प्रयास अलगाववादी नेताओं ने भी किया। सभी को कल ही इस मामले में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था।

भाजपा के युवा संगठन (भाजयुमो) ने यह 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' निकाली थी। इस यात्रा में शामिल हुए युवाओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, "यह अवैध और आपराधिक है। मैं समझता हूं कि हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।" आडवाणी ने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अनंत कुमार को जम्मू हवाईअड्डे पर रोके जाने के लिए भी दोनों सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "निषेधाज्ञा के तहत लोगों को वापस भेजे जाने का प्रावधान ही नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह कैसे हो सकता है। मैंने प्रधानमंत्री से यह बात कही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+