सीबीआई ने राडिया से दोबारा पूछताछ की
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच के क्रम में मंगलवार को कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से दोबारा पूछताछ की। आवंटन मामले में मंत्रियों, पत्रकारों और उद्योगपितयों से राडिया की बातचीत को आयकर विभाग ने रिकार्ड किया है।
सूत्रों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय पर सीबीआई ने राडिया से पूछताछ की। ज्ञात हो कि सीबीआई गत 21 दिसम्बर को राडिया के आवास और उनकी कम्पनी वैष्णवी कम्युनिकेशन की भी तलाशी ले चुकी है। जांच एजेंसी ने राडिया के बयान भी दर्ज किए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राडिया को अपने कुछ कारोबार के बारे में दी गई सफाई के समर्थन में कुछ और दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि सीबीआई 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के सम्बंध में राडिया और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या राडिया अथवा उनकी कम्पनी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में अवैध रूप से किसी को धन का भुगतान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications