बिनायक सेन की पत्नी पर मुकदमा दाखिल
वर्धा | मानवाधिकार कार्यकता और पेशे से डॉक्टर बिनायक सेन की पत्नी इलिना सेन पर मुकदमा दाखिल हो गया है। इलिना पर आरोप है कि उन्होने एक एसोसिएशन के एक कार्यक्रम का अपने पति सहित अन्य नक्सलियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए गलत इस्तेमाल किया। इस इवेंट की अध्यक्षा भी इलिना ही थीं। इलिना के खिलाफ वर्धा के करीब एक स्थान पर मुकदमा दाखिल हुआ है।
इलिना वर्धा स्थित महात्मा गांधी हिंदी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं। इलिना इंडियन एसोसिएशन ऑफ वीमेन स्टडीज की संयोजक हैं। इस संस्था ने कुछ दिन पहले एक तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया था। इलिना पर आरोप है कि उन्होने सम्मेलम में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों और अन्य लोगों को विनायक सेन और हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सलियों गतिविधियों में लिप्त पाए गए सुधीर धवाले के खिलाफ लामबंद किया और समर्थन जुटाया।













Click it and Unblock the Notifications