न्यूजीलैंड: भारतीय मूल की महिला को जिंदा जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार

न्यूजीलैंड के एक समाचार पत्र ने खबर दी है कि डेनियल शर्मा को हिरासत में लिया गया है। उसके साथ चार साल का बच्चा आकाश भी है। जांचकर्ताओं के मुताबिक आरोपी शर्मा अपने बेटे आकाश को लेकर फिजी फरार हो गया था। शुक्रवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उसकी कार बरामद होने के बाद पुलिस ने इंटरपोल से सहायता मांगी थी।
जांच अधिकारी निगेल कील ने कहा कि हमारी जांच जारी है और फिजी पुलिस की ओर से पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीया रंजीता शर्मा भारतीय मूल की फिजी की नागरिक थीं। वह संभवत: शुक्रवार को यहां अपने पति के साथ आई थी। उसका जला हुआ शव हुंटले में एक सड़क किनारे बरामद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications