भाजपा देश में दंगा कराना चाहती हैं : लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। कश्मीर में तिरंगे को लेकर सियासत गर्मा गई है। जहां कुछ लोग इस बात का विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो इस का समर्थन करते हैं। फिलहाल तिरंगे पर राजनीति जारी है। भाजपा केइस कदम के बारे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है कि भाजपा देश को दो भागों में बांट रही है वो देश में दंगा करना चाहती है।

लालू ने कहा कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद से अधिक सीट हासिल होने से उनकी पार्टी और आरएसएस का मन बढ़ गया है और अब उनकी नजर केंद्र की सत्ता पर है, अगले संसदीय चुनाव को ध्यान में रखकर वह इस तरह के कार्यक्रम के जरिए देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे हैं। राजद सुप्रीमो ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर वहां की सरकार और वहां की जनता तिरंगा फहराती आ रही है तो ऐसे में भाजपा को झंडा फहराने की आवश्यकता क्यों आ पड़ी.

इससे साफ जाहिर होता है कि उसके इरादे नेक नहीं है, वो कश्मीर के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+