दावोस में बुधवार से विश्व आर्थिक फोरम की बैठक

पहाड़ी शहर दावोस में शुरू होने जा रही इस पांच दिवसीय बैठक में कुल 2,500 लोगों के शामिल होंगे जिसमें दुनिया भर के 1,400 कारोबारी दिग्गज शामिल हैं।

आस्प्स पर्वत श्रंखला में प्लेसर और अल्बुला पहाड़ियों के बीच स्थित स्विट्जरलैंड का शहर दावोस यूरोप में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शहर है। यह समुद्र तल से 1,560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

विश्व आर्थिक फोरम की सलाना बैठक पारम्परिक रूप से दावोस में ही की जाती है। इस कारण से इस बैठक को साधारण तौर पर सिर्फ 'दावोस' कह कर भी सम्बोधित किया जाता है।

विश्व आर्थिक फोरम जेनेवा का एक गैर लाभकारी फाउंडेशन है, जिसे मुख्यत: स्विट्जरलैंड के दावोस में इसकी सलाना बैठक के लिए जाना जाता है।

बैठक में दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर इकट्ठा करने की कोशिश की जाती है और दुनिया के सामने मुंह बाए खड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की कोशिश की जाती है।

बैठक के अलावा विश्व आर्थिक फोरम विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन का काम भी करता है और सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरी के लिए पहल करने के लिए प्रेरित करता है।

विश्व आर्थिक फोरम चीन में 'एनुअल मीटिंग ऑफ न्यू चैम्पियंस' और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए साल भर अलग-अलग बैठक आयोजित करता है। इसमें यूरोप, मध्य एशिया और पूर्वी एशिया पर बैठक, रूसी सीईओ राउंडटेबल, अफ्रीका और मध्यपूर्व के लिए बैठक, लैटिन अमेरिका पर विश्व आर्थिक फोरम, विश्व के एजेंडे पर सम्मेलन, जैसी बैठकें शामिल हैं।

विश्व आर्थिक फोरम की शुरुआत 1971 में क्लॉस मार्टिन स्क्वै ब ने की थी। जर्मन मूल के स्क्वै ब जेनेवा विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। पहले उन्होंने 'यूरोपीयन मैनेजमेंट फोरम' नाम से मंच की स्थापना की थी। बाद में 1987 में इसका नाम बदलकर 'विश्व आर्थिक फोरम' कर दिया गया।

स्क्वै ब ने 1971 में यूरोपीय आयोग के संरक्षण में दावोस कांग्रेस सेंटर में पश्चिमी यूरोप के 444 कारोबारी प्रमुखों को आमंत्रित किया था और सम्मेलन में अमेरिकी कारोबार प्रबंधन के तौर-तरीकों से सदस्यों को रू-ब-रू कराया। बाद में उन्होंने एक गैर लाभकारी संगठन के रूप में विश्व आर्थिक फोरम की स्थापना की और हर जनवरी महीने में दावोस में सलाना सम्मेलन करने की परंपरा की नींव रखी।

समय के साथ विभिन्न देशों ने आपसी समस्याओं के समाधान के लिए 'दावोस' को एक निष्पक्ष मंच के रूप में देखना शुरू किया। उसके बाद कई देशों ने एक के बाद एक आपसी झगड़े का यहां समाधान किया।

विश्व आर्थिक फोरम का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा के कोलाग्नी में स्थित है। साल 2006 में इसके क्षेत्रीय कार्यालय की चीन और न्यूयार्क में स्थापना की गई।

फोरम की सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई फाउंडेशन बोर्ड कहलाती है, जिसमें 22 सदस्य हैं। साल 2009 में दावोस में 91 देशों के 2,500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+