मध्य प्रदेश में तीखी धूप
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी के कमजोर पड़ने के साथ धूप सख्त हो चली है। इतना ही नही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में भी वृद्धि हो रही है और वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।मैासम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ा है। इसकी वजह पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ना है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों ग्वालियर को छोड़कर भोपाल, इंदौर व जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
प्रदेश के मौसम मे पिछले एक सप्ताह में तेजी से बदलाव आया है। अब आलम यह है कि सुबह गुनगुनी धूप राहत देती है, मगर दोपहर मे यही धूप चुभने लगती है। वहीं रात के वक्त सर्दी का असर बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications