जन्मदिन में आतंकी हमले के डर से बाल ठाकरे भीगी बिल्ली

Bal Thackeray
मुम्बई। 'सामना' के शेर उर्फ शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे रविवार को 85 साल के हो गए। लेकिन इस बार उनके जन्म दिन पर कोई धूम नहीं है। उनका जन्मदिन पार्टी नेता और कार्यकर्ता बेहद खामोशी से मना रहे हैं। दरअसल सिंह की तरह गरजने वाले ठाकरे साहब जन्मदिन पर किसी आतंकी हमले की संभावना से भीगी बिल्ली बने हुए हैं। उन्होने जन्मदिन से पहले आशंका जताई थी कि उनके बर्थडे पर आतंकी हमले होने की संभावना है।

आतंकी हमले की संभवना की उनकी आशंका को राज्य सरकार ने जरा भी हल्के में नहीं लिया है। उनके पूर्व बांद्रा स्थित निवास मातोश्री की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और अधिकृत लोगों को छोड़कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा के यह बंदोबस्त प्रसाशन द्वारा जारी की गई उस चेतावनी के चलते किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि ठाकरे के जन्मदिन पर आतंकी हमला हो सकता है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में दो दिन पहले घोषणा की थी कि ठाकरे अपने जन्मदिन पर किसी भी प्रशंसक से मुलाकात नहीं करेंगे। राजनीति के नये खिलाड़ी ठाकरे के पोते आदित्य इस बार जन्मदिन के समारोह के मुख्य आकर्षण थे। आदित्य ने हाल ही में युवा सेना की शुरुआत की है। सुरक्षा को लेकर पैदा हुई आशंकाओं के चलते ठाकरे ने एहतियाती उपायों के तहत समारोह से अलग रहने का फैसला किया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार करने के लिए उनकी ओर से उद्धव समारोह में मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+