समाजवादी नेता 'लेनिन' के शव को दफनाना चाहता है रूस?
मास्को।
रूसी राजनीति अब अपनी क्रांति के पुरोधा ब्लादिमीर लेनिन का नामोनिशान भी दजेश से मिटाने की इच्छुक दिखाई दे रही है। देश के लोगों का एक बड़ा हिस्सा रूस की सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन में आता दिखाई दे रहा है। दरअसल रूस की राजनीतिक पार्टी ने एक वेबसाइट के माध्यम से लोगों से जानना चाहा है कि क्या रूस के क्रांतिकारी नेता व्लादिमीर लेनिन के शव को दफनाया जाना चाहिए? id="toptextpromo">मालूम
हो कि 21 जनवरी 1924 को लेनिन का निधन हो गया था लेकिन उनके शव को मास्को के रेड स्कवेयर के एक म्यूजियम में रखा गया है। रूस की क्रेमलिन यूनाइटेड रशिया पार्टी ने 'गुडबायलेनिन डॉट आरयू' नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की है जिस पर लोगों से केवल एक प्रश्न किया गया है, 'क्या आप व्लादिमीर लेनिन के शव को दफनाने का समर्थन करते हैं।' वेबसाइट के इस पोल के इस प्रश्न का जवाब केवल 'हां' या 'ना' में दिया जा सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
पहल के बाद अब तक कुल 288 लोगों के संदेश आ चुके हैं। इनमें से 74 फीसदी लोगों ने लेनिन के शव को दफनाने के विचार का समर्थन किया है जबकि 26 फीसदी इसके विरोध में हैं। उल्लेखनीय है कि क्रांतिकारी नेता लेनिन ने वर्ष 1917 में अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व किया था। बोलशेविक्स के नेता के रूप में वह वर्ष 1917-1924 तक सोवियत गणराज्य के शीर्ष पद पर बने रहे।











Click it and Unblock the Notifications