चेन्नई : पोलियो ड्राप पीते ही हुई बच्चे की मौत

चेन्नई। आज पूरे देश में 0-5 साल के बीच बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। लेकिन इसी बीच एक दुखद खबर आ रही है, चेन्नई से जहां दो साल के एक बच्चे की पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप पीते ही मौत हो गई। बच्चे की मां के अनुसार पोलियो ड्रॉप पिलाते ही बच्चे पर बेहोशी छाने लगी और और अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चे की मौत किस चीज से हुई है?

जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक बच्चे की मां धनलक्ष्मी अपने दो साल के बच्चे जोशुआ को रविवार सुबह साढ़े आठ बजे पोलियो ड्रॉप पिलाने पोलियो बूथ ले गई। धनलक्ष्मी ने बताया कि पोलियो दवा पिलाने के बाद उसके बच्चे पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद उसने उसे घर लाकर ठंडा दूध पलाया तो उसकी हालत और बिगड़ने लगी । बकौल धनलक्ष्मी "मैं उसे प्राइवेट अस्पताल ले गई लेकिन उन्होंने मुझे सरकारी अस्पताल में जाने को कहा । लेकिन सरकारी अस्पताल लेजाते वक्त मेरे बच्चे ने दम तोड़ दिया।"

फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी इस बाक का पता नहीं चल पाया है कि बच्चे की मौत की असल वजह क्या है, पोलियो ड्राप की वजह से बच्चे की मौत हुई है, ये जांच के बाद ही पता चलेगा, हालांकि स्थानीय लोगों ने बच्चे की मौत पर बहुत हंगामा मचाया है उनकी जिद है कि जांच जल्द से जल्द करायी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+