ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता बेनतीजा
इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में छह प्रमुख देशों और ईरान के बीच उसके परमाणु कार्यक्रम पर चली दो दिनों की चर्चा शनिवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।छह देशों की ओर से नियुक्त वार्ताकार कैथरीन एशटन ने वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें उम्मीद थी कि हम व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ने के लिए चर्चा करेंगे। मैं यह कहते हुए निराश हूं कि यह संभव नहीं हो सका।"
एशटन ने बताया कि छह देशों के समूह में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी शामिल हैं। इस समूह ने विश्वास बहाली के लिए ईरान के समक्ष 'विशिष्ट व्यावहारिक प्रस्तावों' को रखा था लेकिन ईरान इस पर सहमत नहीं हुआ।
प्रस्तावों में एक आधुनिक परमाणु अदला बदली करार और ईरान को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ अपने कामकाज में पारदर्शिता का सुधार लाने के तरीकों के बारे में बताया गया था।एशटन ने कहा कि वार्ता बेनतीजा रही लेकिन इससे बातचीत के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अगली वार्ता की तिथि तय नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications