मध्य प्रदेश में सर्दी में कमी
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सर्दी कमजोर पड़ने लगी है, और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है और यही कारण है कि सर्दी का असर काफी कम हो गया है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी तरह अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम में आए बदलाव के साथ दिन में खिली धूप निकल रही है, वहीं रात में सर्दी बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications