उत्तर प्रदेश में सर्दी बरकरार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत तो मिल रही है लेकिन सर्द हवाएं चलने के कारण ठिठुरन बरकरार है। रविवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि धूप खिलने से दिन में सर्दी से तो राहत मिलेगी लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी। उन्होंने कहा कि अभी अगले दो-तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। उधर, इस साल अब तक राज्य में सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications