येदियुरप्पा पर मुकदमा अभूतपूर्व घटना नहीं: चिदंबरम

गृहमंत्री ने कहा कि भारद्वाज के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की जो अनुमति दी है, तो वे उसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी राज्यपाल द्वारा किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देना कोई अभूतपूर्व घटना नहीं है।
उधर बेंगलुरू समेत राज्य के सभी शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राजधानी में विधानभवन तक प्रदर्शन भी किया। बंद के कारण प्रदेश में कई शिक्षण संस्थान नहीं खुले, सरकारी क्षेत्र की बसों का संचालन नहीं हुआ और सड़कों पर कुछ वाहनों पर पथराव की घटनाएं हुईं।
कर्नाटक प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने पहले बस चलाने की अनुमति दी थी, लेकिन पथराव की घटनाओं के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बेंगलुरू पुलिस ने पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications