येदियुरप्‍पा पर अभियोग के खिलाफ कर्नाटक बंद

BJP Flags
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के खिलाफ अभियोजन चलाने की राज्‍यपाल की संस्‍तुति के खिलाफ सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में बंद का आह्वान किया है। इसके चलते बेंगलुरू समेत राज्‍य के सभी शहरों में समान्‍य जनजीवन ठप पड़ गया है। स्‍कूल कॉलेज व निजी संस्‍थान और सभी बाजार बंद कर दिए गए हैं। बंद के कारण आम लोगों को खासी दिक्‍कतें हो रही हैं। कुछ जगह से हिंस की खबरें भी मिल रही हैं।

शुक्रवार देर रात राज्यपाल हंसराज भारद्वाज द्वारा येदियुरप्पा पर मामला दर्ज करने की अनुमति दिए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदेश में शनिवार को बंद आयोजित किया है। बंद के कारण प्रदेश में कई शिक्षण संस्थान नहीं खुले, सरकारी क्षेत्र की बसों का संचालन नहीं हुआ और सड़कों पर कुछ वाहनों पर पथराव की घटनाएं हुईं।

कर्नाटक प्रदेश सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पथराव की घटनाओं के बाद हमने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी बसों का संचालन बंद किया है।" बेंगलुरू मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (बीएमटीसी) ने कहा कि पथराव की घटनाओं से शहर में उसकी सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। कार्पोरेशन के प्रवक्ता ने कहा, "यदि हमारी बसों पर हमला होता है तो हम संचालन बंद करेंगे।"

बेंगलुरू पुलिस ने पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। बेंगलुरू शहर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हमने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 18,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+