उत्तराखण्ड में शुरू होगी 1090 डायल सुविधा
देहरादून। दिल्ली की तर्ज पर ही अब उत्तराखण्ड में भी 1090 डायल कर सीधे पुलिस महानिदेश (डीजी) नियंत्रण कक्ष में सूचना दी जा सकेगी। यह सेवा उत्तराखण्ड पुलिस शीघ्र ही शुरू करने जा रही है।
वैसे तो राज्य के हर जिले में पुलिस नियंत्रण कक्ष को 100 नंबर पर फोन कर सूचना देने की सुविधा है, लेकिन पुलिस अफसरों के संज्ञान में आया है कि कई बार फोन देर में उठाया जाता है या पुलिस जल्द हरकत में नहीं आती है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए डीजी कंट्रोल रूम में 1090 नंबर की व्यवस्था की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दिल्ली मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इस नंबर पर भी घंटी बजने लगेगी।
पुलिस महानिरीक्षक ज्योति पांडे ने बताया कि बीएसएनएल के दिल्ली मुख्यालय से यह टोल फ्री नंबर मांगा गया है। दिल्ली से इजाजत मिलते ही इस नंबर की सेवाएं डीजी कंट्रोल रूम में शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications