गडकरी ने चीनी नेताओं से भारत की चिंताओं को किया साझा

बीजिंग। चीन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा उठाए गए भारत की 'मुख्य चिंताओं' को स्वीकार किया। साथ ही इस बात पर सहमति जताई कि इन मुद्दों का हल एक पारस्परिक स्वीकार्य तरीके और शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।

चीन के विदेश विभाग के मंत्री और 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन' की केंद्रीय समिति के सदस्य वांग जिआ रूई ने गडकरी और उनकी पार्टी के शिष्टमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि इन मुद्दों का हल निकालने का प्रयास मौजूदा तंत्र और सरकारी व्यवस्था कर रही है।उन्होंने कहा कि दोनों देशों की राजनीतिक पार्टियों को आपसी चिंताओं का जल्द समाधान के लिए एक हितकारी जनमत और माहौल बनाने में मदद करनी चाहिए।

गडकरी ने चीनी नेताओं के समक्ष सीमा विवाद, अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू एवं कश्मीर के निवासियों को दिए जाने वाले नत्थी वीजा का मुद्दा उठाया।चीन की पांच दिनों की यात्रा पर गए गडकरी ने शुक्रवार को पड़ोसी देश के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उसके द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यो और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से आतंकवाद का बढ़ावा देने के मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने वार्ता के दौरान इन मसलों पर अपनी पार्टी की गंभीर चिंताओं से चीनी नेताओं को अवगत कराया।

गडकरी द्वारा भाजपा शासित राज्यों में चीन के सहयोग का प्रस्ताव देने पर वांग ने कहा कि बीजिंग इन राज्यों में खासकर निर्माण क्षेत्र, सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं, फार्मास्यूटिकल्स एवं कृषि उत्पादों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की इच्छा रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+